{"_id":"5efa4a6b8ebc3e42c459946b","slug":"today-cabinet-extension-in-madhya-pradesh-jhansi-news-jhs170294630","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार आज, बुंदेलखंड के तीन से चार विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार आज, बुंदेलखंड के तीन से चार विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री
विज्ञापन
today cabinet extension in madhya pradesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार को होने वाले मध्यप्रदेश के शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार में बुंदेलखंड के तीन से चार विधायकों को मंत्री पद मिल सकता है। सागर जिले की रहली विधानसभा के विधायक गोपाल भार्गव और सागर से ही खुरई क्षेत्र के विधायक भूपेंद्र का मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना लगभग तय है। इनके अलावा पन्ना जिले की पवई विधान सभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, टीकमगढ़ के जतारा क्षेत्र से विधायक, पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक और दो बार से लगातार चुनाव जीकर विधानसभा पहुंचने वाले अनिल जैन का नाम भी मंत्री पद की दौड़ में हैं। इनमें से एक या दो को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके लिए विधायक भोपाल से लेकर दिल्ली तक अपना जोर लगा रहे हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि सिंधिया समर्थक विधायकों के समायोजन के कारण पवई विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक और निवाड़ी विधायक अनिल जैन में से किन्हीं एक या दो को मंत्रिमंडल में लिया जा सकता है। अगर नये चेहरों को तव्वजो दी गई तो अनिल जैन बाजी मार सकते हैं और पुराने दिग्गजों को तरजीह दी गई तो हरिशंकर या बृजेंद्र प्रताप में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। यूं तो पन्ना के पवई विधायक बृजेंद्र, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक और अनिल जैन तीनों ही प्रबल दावेदारी रखते हैं, पर मंत्रिमंडल विस्तार में 25 से 29 के बीच मंत्री रखने की सीमा तय की गई है। अगर पच्चीस सदस्यीय विस्तार होता है तो इसमें दस सिंधिया समर्थक विधायक होंगे जो कि कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए हैं, इसके अलावा 15 भाजपा कोटे के विधायक होंगे। भारतीय जनता पार्टी कोटे में कटौती होने के कारण वर्षों से आस लगाए बैठे बुंदेलखंड के कई विधायकों को मायूसी हाथ लग सकती है। नरोत्तम मिश्रा पहले ही बुंदेलखंड कोटे से मंत्री बन चुके हैं।
इनके अलावा बुंदेलखंड कोटे से सिंधिया समर्थक सागर जिले के सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत को पहले ही मंत्री बनाया जा चुका है। वहीं ग्वालियर चंबल संभाग से सिंधिया समर्थक इमरती बाई, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रभुराम चौधरी, राज्यवर्धन सिंह, रणवीर सिंह डंग का मंत्रिमंडल में शामिल होना लगभग तय है। शिवराज सिंह व ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच हुई बैठक में मंत्रिमंडल में क्षेत्र, जाति व गुटीय संतुलन बनाए रखने के लिए कई घंटे मंथन चला, इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश चड्डा से भी लगातार चर्चा की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि विभागों के बंटवारे में भी भाजपा हाईकमान की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया को तवज्जो दी जा रही है। ऐसे में सरकार में बुंदेलखंड के वरिष्ठ नेता तो पद पाने में कामयाब हो सकते हैं पर नये चेहरों को मायूसी हाथ भी लग सकती है।