फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   today alvida juma, namaz only in home

अलविदा जुमा आज, घर में ही होगी नमाज

Fri, 22 May 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
today alvida juma, namaz only in home
today alvida juma, namaz only in home - फोटो : Shutterstock / Creativa
झांसी। लॉकडाउन में अलविदा जुमा की नमाज घरों में अदा होगी। ऐसे में उलेमाओं ने घर से ही नमाज अदा करने के साथ-साथ ईद से पहले फितरा अदा करने को कहा है। उलेमाओं ने कहा कि हर हाल में लॉकडाउन का नियमोें का पालन कर घर ही रहें।
विज्ञापन

मुफ्ती मोहम्मद साबिर कासमी ने बताया कि जुमा अलविदा की नमाज की खास अहमियत है। यह अफजल जुमा होता है। रमजान के आखिरी अशरे में जुमा अलविदा की नमाज होती है। इस दिन की इबादत की अहमियत बहुत ज्यादा है। दुआएं भी कुबूल होती हैं। अलविदा इसलिए भी कहते हैं कि अब रमजान महीने में दूसरा जुमा नहीं पड़ेगा। रमजान में तीन अशरे दस-दस रोजे के होते हैं। पहला अशरा बरकत का, दूसरा रहमत और तीसरा अशरा मगफिरत का होता है। आखिरी अशरे में 21, 23, 25, 27, 29वीं शब ऐसी होती हैं, जिनमें इबादत करनी होती है। इनमें ताक की रात तलाशनी होती है, जो हजारों महीने की इबादत के बराबर होती है। उन्होंने बताया कि फितरा निकालना जरूरी है। मुकद्दस रमजान में रोजेदार रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। ईद से पहले फितरा अदा करना जरूरी है। इसीलिए इसे ईदुल फितर भी कहते हैं। फितरे की रकम से गरीबों की मदद हो जाती है। ईद से पहले फितरे की रकम देने से गरीब भी किसी चीज से महरूम नहीं रहते हैं। फितरा ही रोजों में होने वाली कमी को भी दूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed