फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Today, after seven years, the dream of owning a home will be realized; the sale deed will be executed.Today, after seven years, the dream of owning a home will be realized; the sale deed will be executed.

Jhansi News: सात साल बाद आज पूरा होगा घर का सपना, होगा बैनामा

Wed, 10 Jun 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 10 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Today, after seven years, the dream of owning a home will be realized; the sale deed will be executed.Today, after seven years, the dream of owning a home will be realized; the sale deed will be executed.
झांसी। प्रधानमंत्री आवास योजना करारी-1 में सात साल बाद पूरा पैसा जमा करने वाले आवंटियों को झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से बैनामा किया जाएगा। इसके लिए जेडीए में तीन दिन तक चले कार्यशाला के दौरान 450 आवंटियों ने ऋण की प्रक्रिया को समझा। 50 आवंटियों ने ऋण के लिए आवेदन भी कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में झांसी विकास प्राधिकरण ने करारी में 756 पीएम आवास का आवंटन किया था। इसके बाद आवासों का निर्माण शुरू हुआ। कोरोना काल शुरू हो जाने के कुछ महीने निर्माण कार्य प्रभावित रहा। हालांकि, अब ये आवास बनकर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। महज 24 आवंटियों ने ही पूरा पैसा जमा किया था। जेडीए में बकाया राशि जमा करने के लिए आवंटियों के लिए शनिवार से कार्यशाला हुई। इसके बाद छह और आवंटियों ने ऋण लेकर आवास का पूरा पैसा जमा कर दिया। ऋण के लिए आवेदन करने वाले 50 आवंटियों में से जिनका पैसा बुधवार की दोपहर 12:30 बजे से पहले जमा हो जाएगा। उनकी भी रजिस्ट्री बुधवार को झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर नियोजक विजय सिंह ने बताया कि कार्यशाला में उपस्थित विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी शाखा से ऋण देने के लिए आवंटियों को जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताया। शिविर के जरिये ऋण लेकर बकाया जमा करने के लिए कई लोग इच्छुक नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जुलाई में सौंप दी जाएगी चाबी
पीएम आवास की रजिस्ट्री कराने वाले आवंटियों को चाबी जुलाई में सौंपी जाएगी। यहां पर सड़कों से लेकर विद्युतीकरण का काम हो चुका है। कुछ छुटपुट काम रह गया है, जो कि तीन सप्ताह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed