फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   To trap the opposition, the husband shot and killed his wife

Jhansi News: विपक्षियों को फंसाने के लिए पति ने ही गोली मारकर की थी पत्नी की हत्या

Tue, 06 Jun 2023 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
To trap the opposition, the husband shot and killed his wife
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कटेरा के लारौन गांव में 26 मई को जमीन को लेकर हुए विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एसएसपी राजेश एस के मुताबिक पति नारायण ने ही पत्नी सुखमारी राम (65) की तमंचे से गोली मारकर हत्या की थी और खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। इसे बाद उसके पुत्र बृजेंद्र ने सुखमारी की हत्या एवं 22 लाख की लूट के आरोप में प्रधान पति राजेंद्र सिंह, प्रीतम, सुरेंद्र सिंह, आदित्य प्रताप, गोपाल सिंह, हनुमत एवं वल्लन खरे के खिलाफ कटेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मोबाइल लोकेशन, सीडीआर के जरिए सुबूत जुटाने शुरू किए गए तो पुलिस के हाथ चौंकाने वाले सुराग लगे। चार प्रत्यक्षदर्शियों से भी पुलिस ने पूछताछ की। उनकी मोबाइल लोकेशन निकाली गई लेकिन, यह लोग घटनास्थल पर नहीं थे। यह बात सामने आने पर उन लोगों ने भी घटना से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में मालूम चला कि नारायण ने कुछ दिनोें पहले ही मऊरानीपुर निवासी एक युवक से तमंचा खरीदा था। पुलिस ने उस युवक से पूछताछ की तब उसने भी नारायण से जुड़े कई राज उगल दिए। एसएसपी के मुताबिक सोमवार को नारायण के डिस्चार्ज होने के साथ उसे गिरफ्तार करके जेल भेजने की तैयारी थी। इसकी नारायण को भनक लग गई। खुद को बचाने के लिए उसने छत से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed