फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   to stop train accident wall will be bult near track

हादसे रोकने के लिए ट्रैक के किनारे बनाई जाएगी दीवार

Tue, 10 Aug 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
to stop train accident wall will be bult near track
हादसे रोकने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे बनेगी दीवार
विज्ञापन

झांसी। मंडल के रेलवे ट्रैक पर आए दिन जानवरोें के कटने और पटरी पर पत्थर रखने से होने वाले हादसों को रोकने के लिए रेलवे ने योजना बनाई है। इसके तहत मंडल के दो हजार किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक के किनारे दीवार बनाई जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के जीएम के निर्देश के बाद मंडल के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
झांसी मंडल के रेलवे ट्रैक के किनारे आए दिन जानवरों के ट्रेन के आगे आकर कटने की घटनाएं होती रहती हैं। इसके चलते बड़े हादसे का खतरा रहता है। साथ ही ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। शनिवार को हिमसागर एक्सप्रेस से जानवर कटने से गाड़ी का संचालन प्रभावित हुआ था। दो अगस्त को बेतवा पुल के पास पटरी पर पत्थर गिरने से मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया था। शनिवार को गतिमान एक्सप्रेस से भी पत्थर टकराया था। ऐसे हादसे रोकने के लिए रेलवे ने ट्रैक के किनारे दीवार बनाने की योजना है। आगरा मंडल में यह काम चल रहा है। झांसी मंडल में ग्वालियर-मुरैना सेक्शन में यह काम सबसे पहले किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी
ट्रैक के किनारे दीवार बनने के बाद ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। दिल्ली से झांसी के लिए चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस की अधिकतम गति सीमा 160 किमी प्रतिघंटा है। दिल्ली से आगरा के बीच यह ट्रेन निर्धारित गति सीमा से दौड़ती है। जबकि आगरा से झांसी तक ट्रेन 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। ट्रैक के किनारे सुरक्षा इंतजाम होने के बाद ट्रेन की रफ्तार बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक के किनारे दीवार और लोहे की फेंसिंग कराने के लिए योजना बनाई जा रही है। इससे काफी हद तक हादसों पर रोक लग सकेगी। यह काम सबसे पहले उन सेक्शनों में होगा, जहां हादसे अधिक होते हैं।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed