फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   to save a cow man dead

गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराकर स्कूटी सवार रेल कर्मचारी की मौत

Sat, 03 Oct 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
to save a cow man dead
demo pic
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम खितवांस में कुंडेश्वर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक रेलवे कर्मचारी की स्कूटी के पेड़ से टकराने से मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गईं। यह हादसा गाय को बचाने के चक्कर में हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा डोंड़ाघाट निवासी विजय तिवारी (59) पुत्र स्व. कृष्ण तिवारी ललितपुर रेलवे स्टेशन पर परिचालन विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने शुक्रवार को गांधी जयंती पर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम में प्रतिभाग भी किया और करीब दस बजे स्टेशन से निकल गए। इसके बाद वह अपनी पत्नी लक्ष्मी तिवारी के साथ स्कूटी से कुंडेश्वर मंदिर दर्शन के लिए चले गए। इसके बाद जब वह पत्नी के साथ स्कूटी से लौट रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार उनकी गाड़ी थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम खितवांस चौकी के कुछ आगे ही निकली थी कि अचानक से एक गाय सड़क पर उनकी गाड़ी के सामने आ गई। जिससे उनकी तेज रफ्तार स्कूटी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक जामुन के पेड़ से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल होकर अचेत हो गए, जबकि उनकी पत्नी भी गंभीर रुप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी खितवांस चौकी पुलिस को दी और 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने विजय तिवारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed