फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   To grab the compensation for bida, brother-in-law beat brother-in-law and sirhaj

Jhansi News: बीडा का मुआवजा हथियाने के लिए जीजा ने साले और सरहज को पीटा

Sat, 20 Jul 2024 06:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
To grab the compensation for bida, brother-in-law beat brother-in-law and sirhaj
पुलिस बोली - मुआवजे की रकम को तीन बेटों के साथ खुद के बीच बांटना चाहते हैं ससुर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीडा से जमीन के बदले मिलने वाले मुआवजे को लेकर घर में कलह मच गया। रक्सा के परासई गांव में मुआवजे की रकम को लेकर जीजा-साले आपस में भिड़ गए। जीजा ने साले के साथ सरहज को जमकर पीटा। इसमें पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल साले ने आरोपी जीजा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

रक्सा निवासी कल्याण सिंह की बीडा (बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण) में करीब 30 एकड़ जमीन आ गई। इसके एवज में उनको करीब तीन करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना है। पहली किस्त के तौर पर करीब 50 लाख रुपये मिले हैं। कल्याण सिंह के तीन पुत्र समेत एक पुत्री है। पुत्री का विवाह शिवपुरी निवासी राजकुमार से हुआ है। राजकुमार सैन्यकर्मी हैं। पुलिस के मुताबिक, बीडा से मिलने वाले मुआवजे की रकम को कल्याण ने स्वयं और तीनों पुत्रों में बांटना तय किया था। जब यह बात उसके दामाद राजकुमार को पता चली, तब वह भड़क उठा। उसने ससुर को फोन करके विरोध जताया और मुआवजे का एक हिस्सा पुत्री को देने की बात कही। उसकी यह मांग उन लोगों ने ठुकरा दी। कुछ दिन पहले राजकुमार छुट्टी लेकर घर आया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे राजकुमार अपने बड़े साले वीरेश के साथ ससुराल जा पहुंचा। उसके छोटे साले जीतन सिंह का आरोप है कि राजकुमार अपने साथ कई बदमाश लेकर आया था। उनके पास हथियार भी थे। इन लोगों ने उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की। जब जीतन की पत्नी शिल्पी ने बीच बचाव की कोशिश की, तब आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करके घायल कर दिया। थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच मुआवजे को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर राजकुमार, वीरेश और दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed