फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tiranga Yatra: A group of patriots came out holding tricolor flags proudly in their hands

तिरंगा यात्रा: हाथों में शान से तिरंगे झंडे थामकर निकली देशप्रेमियों की टोली

Sun, 14 Aug 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra: A group of patriots came out holding tricolor flags proudly in their hands
तिरंगा यात्रा में महात्मा गांधी, सरोजनी नायडू, सुभाषचंद्र बोस आदि देशभक्तों की ड्रेस में सजे बच्?
झांसी। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ एवं अमर उजाला झांसी संस्करण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को क्रांति की धरा झांसी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशप्रेम के तीन रंगों से सराबोर इस यात्रा में लोग ‘भारत मां की जय’ के उदघोष करते हुए हाथों में शान से तिरंगे झंडे थामकर आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

ऐतिहासिक रानी महल से यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक राजीव सिंह पारीछा व जवाहर लाल राजपूत, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय तथा समाजसेवी अनुराधा शर्मा की मौजूदगी में डीआईजी जोगेंद्र कुमार व एसएसपी शिवहरी मीणा ने महापुरुषों के स्वरूपों पर पुष्पवर्षा कर किया। यहां से शुरू हुई यात्रा का मार्ग में जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। खंडेराव गेट पर सदर विधायक रवि शर्मा ने यात्रा की अगवानी की। यात्रा का समापन रानी लक्ष्मीबाई पार्क में हुआ। यहां वीरांगना की प्रतिमा के समक्ष देश के अमर क्रांतिकारियों के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए लोगों ने मोमबत्तियां जलाईं। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव, पूर्व महापौर किरण राजू बुक सेलर व क्षेत्रीय पार्षद लखन कुशवाहा मौजूद रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स समेत महानगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed