फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Time limit is over, garbage collection has not started from the houses of every ward

समय सीमा खत्म, हर वार्ड के घरों से नहीं शुरू हुआ कूड़ा उठान

Thu, 13 Jan 2022 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Time limit is over, garbage collection has not started from the houses of every ward
झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत दिसंबर तक सभी साठ वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान शुरू होना था लेकिन, समय सीमा खत्म होने के बावजूद सभी वार्डों तक नगर निगम की कूड़ा गाड़ियां नहीं पहुंचीं। जिन वार्डों में काम शुरू भी हुआ वहां कई मोहल्लों में कूड़ा उठान न होने की शिकायत बनी हैं। कूड़ा गाड़ी न पहुंचने से सड़कों पर कूड़ा पड़े रहने की समस्या खत्म नहीं हो रही है।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की नई व्यवस्था पटरी से न उतरे, इसके लिए स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए यह काम शुरू कराया गया। पूरे प्रोजेक्ट पर स्मार्ट सिटी मिशन से 21.39 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी के जरिए निजी एजेंसी को कूड़ा उठाने के लिए 40 गाड़ियां खरीदकर मुहैया कराई गईं। जुलाई महीने से यह काम शुरू हुआ लेकिन मसीहागंज, आजादगंज, नानकगंज, सीपी मिशन, सिविल लाइंस पश्चिमी, सिविल लाइंस उत्तरी, मुकरयाना, सिविल लाइंस दक्षिणी, सिविल लाइंस प्रथम, खुशीपुरा प्रथम, खुशीपुरा द्वितीय, तालपुरा प्रथम, तालपुरा द्वितीय वार्ड मेें ही यह काम कराया जा रहा है। दिसंबर तक यह कार्य बढ़ाकर साठ वार्डों तक किया जाना था लेकिन, डेडलाइन खत्म होने के बाद भी प्रेमनगर, नगरा, नंदनपुरा, बिजौली, हंसारी, राजगढ़ जैसे दूर-दराज के इलाकों तक नगर निगम की कूड़ा गाड़ियां पहुंची ही नहीं। इनके न पहुंचने से यहां अभी भी मोहल्लों से निकलने वाला पूरा कूड़ा सड़कों पर फेंका जा रहा। दीनदयाल नगर, आवास विकास, मिशन कंपाउंड, नैनागढ़, ईशागढ़ जैसे इलाकों से रोजाना कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन के अपर सीईओ शादाब असलम का कहना है कि कूड़ा उठान की निरंतर निगरानी की जाती है। जहां अभी उठान नहीं हो रहा, वहां जल्द ही गाड़ियां लगाकर उसका उठान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed