{"_id":"5745ff7b4f1c1bd240690ad4","slug":"tikamgarh-rail-line-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकमगढ़ रेल लाइन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकमगढ़ रेल लाइन का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
rly truck, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उदयपुरा रेलवे स्टेशन से बजाज पावर प्लांट तक रेल संचालन शुरु करने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को विशेष ट्रेन से आए मुख्य परिचालन प्रबंधक इलाहाबाद जोन ने ललितपुर से टीकमगढ़ रेल लाइन का निरीक्षण करते हुए उदयपुरा से पावर प्लांट तक रेल संचालन शुरु करने के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मुुख्य परिचालन प्रबंधक (सीओएम) अनुराग झांसी से विशेष ट्रेन से चलकर बुुधवार की सुबह 11.39 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन प्रबंधक राजेंद्र खन्ना से परिचालन, माल ढुलाई, टिकट वितरण से होने वाले लाभ आदि की जानकारी ली। रेलवे स्टेशन पर सफाई के लिए उन्होंने स्टेशन अधीक्षक की प्रशंसा भी की। इसके बाद दिन में 12.10 बजे वह झांसी व ललितपुर रेलवे के अन्य अधिकारियों के साथ विशेेष ट्रेन से ललितपुर से उदयपुरा रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हो गए।
इस दौरान उन्होंने उदयपुरा तक रेल परिचालन का विंडो निरीक्षण भी किया। उदयपुरा रेलवे स्टेशन पर उन्होंने ट्रेन संचालन के पैनल व अन्य परिचालन विभागों का निरीक्षण किया। यहां से वह बजाज पावर प्लांट तक गए और रेल मार्ग की बारीकियों को परखा। इसके बाद वह टीकमगढ़ भी गए, जहां उन्होंने रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पैनल सिस्टम से रेल संचालन की अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी विशेष ट्रेन वापस ललितपुर पहुंची, जहां उन्होंने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पैनल आदि की जांच की और परिचालन संबंधी समस्याओं को जाना। इसके बाद वह झांसी की ओर रवाना हो गए।
उम्मीद जताई जा रही हैं कि सीओएम के निरीक्षण से उदयपुरा रेलवे स्टेशन से बजाज पावर प्लांट तक रेल संचालन शीघ्र शुरु हो सकता है। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रीकृष्ण शुक्ल, मंडल अभियंता परिचालन रवि शर्मा, एमबीएस अनूप, यातायात निरीक्षक इलाहाबाद शैलेंद्र तिवारी, यातायात निरीक्षक झांसी एस के राय, यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, डिप्टी एसएस एसके मीना, सीसीआई एसएस मीना, सीबीपीएस भोलाराम आदि मौजूद रहे।