{"_id":"6830d638e82c1cd1430237d7","slug":"tightening-grip-on-vehicles-running-without-number-plates-dig-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-561764-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर नंबर प्लेट के दौड़ रहे वाहनों पर कसा जाए शिकंजा : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर नंबर प्लेट के दौड़ रहे वाहनों पर कसा जाए शिकंजा : डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डीआईजी केशव चौधरी ने शुक्रवार को अपराध नियंत्रण की समीक्षा करते हुए बिना नंबर प्लेट एवं फर्जी नंबर प्लेट के साथ दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने रेंज के सभी एसपी एवं सीओ को हर कीमत पर सुबह दस बजे से कार्यालय में बैठ कर शिकायत सुनने को कहा। लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई का भी अल्टीमेटम दिया।
डीआईजी ने फरार अपराधियों पर इनाम घोषित करने के साथ गंभीर अपराधों में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर पर निगाह रखने को कहा। छोटी घटनाओं पर लापरवाही न बरतने के लिए चेताते हुए थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। 112 नंबर पर आने वाली सूचनाओं को पीआरवी तत्काल पहुंचकर दूर कराए। गंभीर मामलों में गैंगस्टर कार्रवाई के साथ ही संपत्ति जब्तीकरण के निर्देश दिए। सक्रिय अपराधियों की जमानत भी निरस्त कराने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे मामलों में जल्द रिपोर्ट मंगाने को कहा जिससे सजा दिलवाने में आसानी हो। इस दौरान एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति, जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, ललितपुर पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक, जेडओ रविंद्र कुमार, एआरओ प्रदीप कुमार, सीओ अभिसूचना अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन