Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tickets not available in Talbehat, passengers upset

Jhansi News: तालबेहट में नहीं मिल रहे टिकट, यात्री परेशान

Fri, 11 Apr 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Tickets not available in Talbehat, passengers upset

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। झांसी-ललितपुर के बीच पड़ने वाले तालबेहट स्टेशन पर पैसेंजर और मेमू ट्रेन का ठहराव है। यहां से कई यात्री सफर करते हैं पर स्टेशन पर टिकट न मिल पाने के कारण यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।




एक ओर रेलवे यात्रियों को टिकट लेकर ही यात्रा करने की नसीहत देती है और इसका प्रचार प्रसार करती है पर तालबेहट स्टेशन पर टिकट नहीं मिल रहा है। एक्स हैंडल पर इसकी शिकायत और वीडियो अपलोड किया गया। तालबेहट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे धर्मेंद्र ने बताया कि बुधवार को वह स्टेशन पहुंचे। टिकट काउंटर पर कोई मौजूद नहीं था। काफी देर बाद एक कर्मी आया तो उनसे टिकट मांगा लेकिन टिकट नहीं मिला। यह शिकायत अकेले धर्मेंद्र की ही नहीं, अन्य यात्रियों की भी है। रेलवे पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि तालबेहट स्टेशन पर चुनिंदा ट्रेन रुकती हैं। इसलिए ट्रेन के आने के पहले काउंटर को खोलकर टिकट बांटा जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed