फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ticket checking staff are the ambassadors of Railways, there is a direct connection with the passengers.

Jhansi News: रेलवे के राजदूत होते हैं टिकट चेकिंग कर्मचारी, यात्रियों से रहता है सीधा जुड़ाव

Fri, 25 Aug 2023 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ticket checking staff are the ambassadors of Railways, there is a direct connection with the passengers.
- मंडल के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन के दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन की शुक्रवार को शुरुआत हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि टिकट चेकिंग कर्मचारी रेलवे के राजदूत होते हैं। उनका यात्रियों से सीधा जुड़ाव होता है। इस दौरान ऑर्गेनाइजेशन के मंडल के नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विकास भवन में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय एमएसएमई राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने किया। इस दौरान मंडल इकाई के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई, जिसमें एमके गौरी को अध्यक्ष, निखिल खोटे को सचिव, धीरज दास को कोषाध्यक्ष, प्रियंक पुरोहित को वर्किंग प्रेसिडेंट, उमर खान, डीके शर्मा, भारत भूषण बिरथरे व शैलेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, गोविंद कुमार, आरती तमौरी, परमानंद व एलएन मीणा को संयुक्त सचिव, साकेत यादव व रविंद्र राजन को संगठन सचिव, नीरज त्रिपाठी को ऑडिटर एवं वैभव अग्रवाल, प्रीति राज, प्रमोद दमेले, राजवर्धन मिश्रा, शिव बालक, सुरेंद्र सिंह, तीरथ कश्यप, अवधेश कुमार, धीरज साहू, विनय मिश्रा, देवेंद्र सिंह, मनीष शुक्ला, पवन कुमार, अभिषेक भटनागर व रईस खान को कार्यकारिणी सदस्य पद की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इससे पूर्व ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष सिंह ऋषि ने कहा कि सभी टिकट चेकिंग स्टाफ अपने कर्तव्यों का पालन करें, जिससे समाज में छवि उज्ज्वल हो। कार्यक्रम संयोजक व राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संजय सिंह ने कहा कि टिकट चेकिंग स्टाफ फ्रंटलाइन वर्कर हैं और वे रेलवे के राजदूत हैं। इस दौरान महेंद्र नाथ श्रीवास्तव, शिवशंकर प्रसाद, शिरीष उपाध्याय, तूइन घोष आदि ने भी विचार प्रकट किए। संचालन यशवंत परिहार ने किया। आभार उमर खान ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed