{"_id":"66413faa485a3d9f3a076d94","slug":"ticket-agents-are-playing-games-taking-refund-from-railways-by-giving-waiting-tickets-jhansi-news-c-360-1-jh11006-105545-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: टिकट एजेंट कर रहे खेल, वेटिंग टिकट देकर रेलवे से ले रहे रिफंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: टिकट एजेंट कर रहे खेल, वेटिंग टिकट देकर रेलवे से ले रहे रिफंड
Mon, 13 May 2024 03:46 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 13 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
झांसी। महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के साथ ई-टिकट एजेंट बड़ा खेल कर रहेे हैं। वेटिंग क्लियर होने का भरोसा देकर उनसे पैसा वसूल रहे हैं और वेटिंग कंफर्म न होने पर मिलने वाला रिफंड हड़प जा रहे हैं। झांसी रेल मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने अप्रैल माह में ढाई हजार यात्रियों को ई-वेटिंग टिकट के साथ पकड़ा है। इनकी टिकट रद्द हो चुकी थीं और वह ट्रेन में उसी टिकट पर यात्रा कर रहे थे।
बता दें कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक की गई टिकट यदि वेटिंग में हैं और ट्रेन के अंतिम चार्ट बनने पर भी कंफर्म नहीं होती है तो आईआरसीटीसी टिकट रद्द कर उसका पूरा पैसा वापस कर देता है। इन टिकट पर ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति भी नहीं होती है। लेकिन पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ ऐसा ही खेल टिकट एजेंट कर रहे हैं। झांसी मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने ऐसे ही ढाई हजार मामले अप्रैल माह में पकड़े और उनसे जुर्माना वसूला है। इन यात्रियों के पास वेटिंग ई-टिकट की कॉपी थी लेकिन टिकट रद्द हो चुके थे। टिकट चेकिंग स्टाफ ने बताया कि यात्री एजेंट के जरिए टिकट बुक कराते हैं। एजेंट उन्हें टिकट की कॉपी देकर भरोसा दे देते हैं कि उनकी वेटिंग क्लियर हो जाएगी लेकिन, ऐसा नहीं हो पाता है। बताया कि एजेंट स्लीपर क्लास में ही ऐसा करते हैं।
--
वर्जन
ई-टिकट पर यदि वेटिंग कंफर्म नहीं होती तो टिकट रद्द कर रिफंड दे दिया जाता है। इसके बाद भी यदि कोई वेटिंग टिकट की कॉपी लेकर यात्रा करता पाया जाता है तो वह बिना टिकट ही माना जाएगा और उस पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाता है। यात्री ई-टिकट कंफर्म होने पर ही ट्रेन में सवार हों।
विज्ञापन
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी।