{"_id":"5774272a4f1c1b615679acd7","slug":"three-years-later-the-city-will-get-24-hours-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद शहर को मिलेगा 24 घंटे पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल बाद शहर को मिलेगा 24 घंटे पानी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
water, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। वर्ष 2048 तक महानगर की जनता की पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को नगर विकास मंत्री आजम खान ने झांसी पेयजल पुनर्गठन योजना का शिलान्यास किया। 916.13 करोड़ की इस योजना का काम अगले तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद महानगर को चौबीसों घंटे निर्बाध पानी की आपूर्ति होगी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी आडिटोरियम में आजम खान ने झांसी पेयजल पुनर्गठन योजना का शिलान्यास किया। इस दौरान जल निगम के प्रबंध निदेशक ने बताया कि योजना के अंतर्गत महानगर के साठ वार्डों को 29 जोन में बांटकर पेय जलापूर्ति की योजना तैयार की गई है। इस योजना को तीन चरणों में साल 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके तहत महानगर को रोजाना 283 एमएलडी शुद्ध पानी मिलेगा।
इसके अलावा आजम खान ने महानगर के लिए 233 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें, वार्ड 36 में कब्रिस्तान 8.42 लाख रुपये, वार्ड 37 में कब्रिस्तान में पक्का बरामदा 22.841 लाख रुपये, उन्नाव गेट बाहर विद्युत शव दाह गृह 135.77 लाख रुपये, पुलिया नं. 9 मुक्तिधाम में विश्राम गृह 19.15 लाख, वार्ड 44 ईदगाह में चारदीवारी व इंटरलाकिंग 18.436 लाख रुपये, प्रेमनगर मुक्तिधाम शेड व फर्शीकरण 15.44 लाख रुपये व मेडिकल के बाहर सार्वजनिक शौचालय 13.47 लाख रुपये के काम शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने 2152.21 लाख रुपये लागत की 18 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें वार्ड 22 कब्रिस्तान में दालान, वार्ड 37 व सिविल लाइन की कई सड़कों व नालियों का अपग्रेडेशन, वार्ड 15 में कब्रिस्तान, गढ़िया गांव व लहरगिर्द में पार्क, वृंदावन लाल वर्मा पार्क का सौंदर्यीकरण आदि समेत अन्य विकास कार्य शामिल रहे।
इस मौके पर महापौर किरन राजू बुक सेलर, राज्यसभा सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम, विधायक डा. रश्मि आर्या, सपा जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, सीडीओ चंद्र विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
पंद्रह लाख लोगों को मिलेगा पेय जल
आजम खां ने ग्रामीण क्षेत्र 31 पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से 58 ग्रामों की 135 बस्तियों तक पानी पहुंचेगा, जिससे 15 लाख से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी। इसके अलावा उन्होंने सात पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया। 27 ग्राम लाभान्वित होंगे।
रोजा इफ्तार में हुए शामिल
नगर विकास मंत्री आजम खान बुधवार की शाम कुंज वाटिका विवाह घर में सभासद तनवीर आलम खान की ओर से आयोजित रोजा इफ्तार में शामिल हुए। यहां उन्होंने रोजेदारों के साथ नमाज अदा कर इफ्तार किया। इस मौके पर श्यामसुंदर सिंह, दीपमाला कुशवाहा, संतराम पेंटर, महावीर भार्गव, पार्षद चौधरी खुर्शीद, पप्पे राईन, शफीक मकरानी, तारिक मकरानी, मोहम्मद जीशान आदि मौजूद रहे।
आजम के बोल
.... हम जिंदा हैं, यही बहुत है
माफिया मुख्तार अंसारी के कौमी एकता दल का पहले सपा में विलय करने व बाद में पल्ला झाड़ लेने पर के सवाल पर आजम खां ने शायराना अंदाजा में कहा कि ‘हमारी खता नहीं, न तब पता था, न अब पता, हम तो जिंदा हैं, यही बहुत है’। बहुत सी बातों की हम से चर्चा नहीं की जाती। कमोबेश यही जवाब उनका अमर सिंह की सपा में वापसी को लेकर भी रहा। कौमी एकता दल की ओर से सपा को दी गई चेतावनी पर उन्होंने कहा कि उनको जो करना है, वह वो करें। हम अपना काम करेंगे।
.... तो मैं छोड़ दूंगा राजनीति
किसी चैनल का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि चैनल पर तीन दिन तक स्टिंग ऑपरेशन दिखाया गया, जिसमें भाजपा के दो व सपा के एक विधायक पर पैसे लेकर दंगा कराने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि चैनल जिस विधायक का नाम बता रहा है, उस नाम का सपा में तो क्या पूरे देश में किसी भी दल का कोई विधायक नहीं है। केवल बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है। अगर चैनल सपा विधायक साबित कर दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
सलमान को माफी मांगनी चाहिये
आजम खां ने कहा कि रेप पर सलमान खान द्वारा दिए गए बयान पर उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इसमें उनका बड़प्पन होगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यह बात और है कि जयाप्रदा ने आज तक उनसे माफी नहीं मांगी।
आजम से की जल संस्थान घोटाले की शिकायत
नगर विकास मंत्री आजम खान से बुधवार को जल संस्थान महाप्रबंधक कार्यालय के भ्रष्टाचार व घोटाले की शिकायत की गई। उन्होंने जांच का आश्वासन दिया। वहीं नगर निगम के सफाई कर्मियों ने भी ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं बताईं।
नगर विकास मंत्री को दिए ज्ञापन में जल संस्थान कर्मचारी यूनियन के पूर्व जिला महामंत्री संजीव साहू व के सी साहू ने बताया कि प्रदेश सरकार बुंदेलखंड की प्यासी व गरीब जनता के लिए पैसा दे रही हैं, तो दूसरी तरफ जल संस्थान महाप्रबंधक कार्यालय में बैठे अधिकारी पाइप लाइन, नट बोल्ट आदि सामग्री पर फर्जी भुगतान व दुगने दामों में सामान खरीद कर घोटाले पर घोटाले कर रहे हैं।
कामधेनु डेयरी संघ के महामंत्री अविनाश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी कामधेनु योजना बुंदेलखंड के सूखे में बुरी तरह विफल हो चुकी है। बैंकों द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस मौके पर आचार्य अनिवाश, संजय सिंह निरंजन, अनूप अग्रवाल, मोहम्मद खुर्शीद, धर्मेंद्र राय आदि मौजूद थे।
इधर, अखिल भारतीय स्वच्छकार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष अशोक प्याल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर बताया कि उनके निर्देशों के बाद भी आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के आदेश को नगर निगम प्रशासन लागू नहीं कर रहा है। इस मौके पर बालकिशन गॉचले, सियाराम महरौलिया, डीके पथरोड़, रमेश प्याल, प्रकाश चौधरी आदि मौजूद थे। राजा भइया यूथ ब्रिगेड के प्रतिनिधि मंडल ने मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के गुमनावारा, पिछोर, करगुवा, वीरांगना नगर में व्याप्त पेयजल संकट को दूर करने की मांग की।