फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   three wives reached irrigation department to ask for a job After death of her husband in Jhansi

गजब: यूपी के इस जिले में पति की मौत के बाद सिंचाई विभाग में नौकरी मांगने पहुंच गईं तीन पत्नियां; अफसर हैरान

Sat, 08 Jun 2024 11:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Jun 2024 11:06 AM IST
सार

यूपी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिंचाई विभाग के माताटीला खंड में पति की मौत के बाद तीन पत्नियां अनुकंपा नौकरी मांगने पहुंच गईं। अपने-अपने दस्तावेज संग तीनों ने अनुकंपा नौकरी की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
three wives reached irrigation department to ask for a job After death of her husband in Jhansi
एक कर्मचारी और तीन पत्नियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में सिंचाई विभाग में एक कर्मचारी की मौत के बाद अनुकंपा नौकरी मांगने तीन पत्नियां पहुंच गईं। एक नौकरी पर तीन पत्नियों के दावे से अफसर चकराए हुए हैं। तीनों ही खुद को पहली पत्नी ठहराते हुए नौकरी देने की मांग कर रही हैं। तीनों ने शादी संबंधी दस्तावेज भी पेश किए हैं। सिंचाई अफसर मामले की छानबीन में जुटे हैं।
विज्ञापन


माताटीला सिंचाई खंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर तैनात संतोष कुमार की कैंसर की वजह से छह फरवरी को मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उनकी जगह नौकरी की मांग लेकर तालबेहट निवासी क्रांति वंशकार पहुंचीं। उन्होंने संतोष के मृत्यु प्रमाण पत्र समेत वारिसयान समेत अन्य दस्तावेज अफसरों को सौंपे। 
विज्ञापन


उसके कुछ दिन बाद भोपाल निवासी सुनीता वर्मा भी कार्यालय जा पहुंचीं। उन्होंने खुद को संतोष की पत्नी बताते हुए नौकरी देने की गुहार लगाई। अफसरों ने जब कागजात मांगे तब सुनीता ने भी शादी के कार्ड, फोटो समेत अन्य दस्तावेज सौंप दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के कागजात देख अफसरों के होश उड़ गए। अभी इन दोनों के कागजों की छानबीन चल ही रही थी कि इसी दौरान तालबेहट निवासी राजो भी माताटीला कार्यालय जा पहुंचीं। खुद को संतोष की पत्नी बताते हुए नौकरी की गुहार लगाई। उसने भी एसडीएम का ओर से जारी परिवार सर्टिफिकेट पेश किया।

जहां-जहां थी तैनाती, खंगाला जा रहा सर्विस रिकॉर्ड
एक नौकरी के लिए तीन पत्नियों के दावे देख अफसर भी चकरा उठे। संतोष के पुराने दस्तावेज खंगाले गए लेकिन, उसमें पूरे विवरण नहीं मिले। अफसरों का कहना है संतोष जहां-जहां तैनात रहे वहां भी सर्विस रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

 

अधिशासी अभियंता पंकज सिंह का कहना है कि तीनों महिलाएं खुद का संतोष की पत्नी बता रही हैं। उनकी ओर से दस्तावेज भी जमा कराए गए हैं। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed