फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   three thousand got job tallent see in rojgaar festival

होनहारों ने दिखाई प्रतिभा, तीन हजार को मिली नौकरी

Fri, 22 Jan 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
three thousand got job tallent see in rojgaar festival
झांसी के जीआईसी में लगाए गए रोजगार मेला में साक्षात्कार देते छात्र-छात्राएं। अमर उजाला
झांसी। जिले के बेरोजगारों को बृहस्पतिवार को नौकरी का तोहफा मिला। नौकरी पाने के लिए बड़ी तादाद में युवा उमड़ पड़े। वहीं काबिलियत और प्रतिभा के दम पर तीन हजार अभ्यर्थियों को रोजगार दिया गया। इस मौके पर करीब आठ हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग, आईटीआई और कौशल विकास मिशन के तहत आयोजित वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ सीडीओ शैलेश कुमार ने किया। इस मौके पर एग्रीकल्चर, बायो, आईटी, प्रबंधन, पर्यवेक्षकीय, तकनीकी और गैर तकनीकी क्षेत्र की 30 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों ने 6260 पदों के लिए मेले में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। इस दौरान कॉलेज के मैदान में लगे विभिन्न कंपनियों के पंजीकरण केंद्र पर आठ हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। साक्षात्कार के बाद करीब 2966 युवाओं को चयनित किया गया। साथ ही, कुछ अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी दिए गए। मेले के दौरान नौकरी मिलने पर युवाओं के चेहरे खिले नजर आए। इस मौके पर सहायक निदेशक सेवायोजन देवेश त्रिपाठी, आदर्श श्रीवास्तव, हिमांशु यादव, अरुण कुमार, वसीम मोहम्मद, कामिनी गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

कहते हैं युवा
सर्विस इंजीनियर और ऑपरेटर के पद के लिए इंटरव्यू दिया है। नौकरी मिलने की उम्मीद है।- प्रिया सेन, करगुवां
एचआर एक्जीक्यूटिव और सेल्स में नौकरी खोज रही थी। रोजगार मेले से युवाओं को आसानी हुई है।- आरती झा, भोजला
युवाओं को नौकरी पाने के लिए भटकना पड़ता है। मेले में भाग लेकर कई कंपनियों के लिए इंटरव्यू दिया।- निशा कुमारी, खजूर बाग
हेल्थकेयर क्षेत्र में नौकरी ढूंढ रहा था। मेले में इस क्षेत्र की कई कंपनियां आई हैं। इंटरव्यू दिया है।- नितिन साहू, सीपरी बाजार
रोजगार मेले के आयोजन होते रहने चाहिए। इससे युवाओं को एक ही जगह पर कई कंपनियों में मौका मिल जाता है।- कार्तिकेय कुमार, खजूर बाग
मौजूदा समय में रोजगार मिलना बड़ी चुनौती बन गई है। रोजगार मेले में कई कंपनियों में साक्षात्कार दिया है।- प्रकाश राय, आशिक चौराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed