फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three smugglers caught including 25 quintals of ganja

25 क्विंटल गांजा सहित तीन तस्कर पकड़े

Mon, 18 Jul 2022 09:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers caught including 25 quintals of ganja
बबीना (झांसी)। सोमवार को झांसी- ललितपुर हाईवे पर बबीना टोल प्लाजा के निकट एसटीएफ, एनसीबी लखनऊ एवं स्थानीय पुलिस ने गांजे से भरा हुआ एक गैस टैंकर पकड़ा। टैंकर से 25 क्विंटल गांजा बरामद हुआ जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 6 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

एसटीएफ को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि उड़ीसा से गांजा लाकर आगरा और मथुरा ले जाया जाता है। सूचना पर कार्रवाई के लिए योजना बनाई गई। इसी दौरान मुखबिर ने बताया कि टैंकर नं. एम एस-18एए-8297 से भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना पर एक टीम बनाकर भेजी गई। बबीना टोल प्लाजा पर टैंकर को रोककर तलाशी ली गई। कैप्सूल नुमा गैस टैंकर के अंदर भारी मात्रा में गांजा छुपाकर उड़ीसा से मथुरा ले जाया जा रहा था। तुरंत ही टैंकर चालक और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम संभल निवासी जलालुद्दीन सफी पुत्र मोहम्मद आलम, मध्य प्रदेश के गुना निवासी हरि सिंह मीणा पुत्र देवीलाल एवं महाराष्ट्र के नागपुर निवासी सतीश हेलौंडे पुत्र पुंजाराम बताया।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर इन लोगों ने बताया कि यह गांजा उड़ीसा के बरगढ़ जिले से मध्यप्रदेश के ब्यावरा निवासी महेंद्र ने भेजा है। इसे मथुरा पहुंचाना था। वहां से गिरोह के सदस्य इसे लेकर आसपास जिले में बेचते। गिरफ्तार तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। धरपकड़ करने वाली टीम में निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव, उमाशंकर, शमशेर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed