{"_id":"5ee72ad81f24550730089be5","slug":"three-police-officials-found-accused-in-15-kg-silver-missing-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: चांदी हड़पने के मामले में दो दरोगा व एक कांस्टेबल दोषी, बरूआसागर थाने में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: चांदी हड़पने के मामले में दो दरोगा व एक कांस्टेबल दोषी, बरूआसागर थाने में मामला दर्ज
Mon, 15 Jun 2020 01:31 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में चेकिंग के दौरान बरूआसागर थाना इलाके में चांदी बरामद करने के मामले में जांच के बाद दो दरोगा व एक दोषी कांस्टेबल दोषी पाए गए हैं। बरूआसागर थाने में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि पांच जून को झांसी के एक कारोबारी की कार से करीब 15 किलो चांदी मऊरानीपुर से झांसी ले जाई जा रही थी। बरूआसागर में घुघुवा चौराहा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चांदी बरामद की थी। पुलिस पर आरोप था कि थाने ले जाते समय कुछ किलो चांदी गायब कर दी गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में आज एसएसपी ने बरूआसागर इंस्पेक्टर समेत दो दरोगा और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था। पूरे प्रकरण की जांच एसएसपी ने सीओ सदर हिमांशु गौरव को सौंपी थी। जांच पूरी होने के बाद दो दरोगा व एक कांस्टेबल को दोषी पाया गया। इस पर एसआई राधा विनोद, अरुण कुमार व कांस्टेबल शिवकुमार पर बरूसागर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन