फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   three people died in road accident

सड़क हादसों में तीन की मौत

Thu, 19 Dec 2019 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
three people died in road accident
झांसी। जिले में अलग-अलग सड़कों में हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। तीनों घायलाें ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना टहरौली के रमपुरा गांव निवासी कमला (45) मंगलवार शाम खेत से घर लौट रही थीं। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गईं। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना बरुआसागर के मोहल्ला घसरपुरा निवासी सूरज कुशवाहा (27) मजदूरी करते थे। मंगलवार को वह मजदूरी कर बरुआसागर बस स्टैंड पर पहुंचे थे। इसी बीच सड़क पार करते समय सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर वह घायल हो गए। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, टीकमगढ़ के चकरा गांव निवासी प्राण सिंह (35) मजदूरी कर 10 दिसंबर को मजदूरी कर घर लौट रहे थे। तभी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed