फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three people arrest for kidnapping girls student harrasment in hotel

अपहृत नाबालिग को होटल में ले जाकर की छेड़खानी, तीन गिरफ्तार

Tue, 16 Mar 2021 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three people arrest for kidnapping girls student harrasment in hotel
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग को होटल में ले जाकर उसके साथ तीन युवकों ने छेड़खानी की। विरोध पर तीनों युवक नाबालिग को घर के पास छोड़कर भाग निकले। नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता के भी बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

10 मार्च को सीपरी बाजार क्षेत्र से एक नाबालिग अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बताया गया है कि 11 मार्च को एक युवक नाबालिग को होटल लेकर पहुंचा था। जानकारी मिलने के बाद युवक के तीन दोस्त भी होटल पहुंच गए थे। यहां तीनों ने नाबालिग के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर डरकर युवक उसे घर के पास छोड़कर भाग निकले। घर पहुंचकर नाबालिग ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने जानकारी जुटाकर तीनों युवकों को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई, जहां मामला छेड़खानी का निकला। तहरीर पर पुलिस ने नानकगंज निवासी फरहान, आजादगंज निवासी अमन व चमनगंज निवासी सोहेल के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही दोबारा बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

होटल के कर्मचारियों पर नहीं हो सकी कार्रवाई
इस मामले में भले ही पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया। लेकिन, जिस होटल में छेड़खानी की वारदात हुई, उसे पूरी तरह क्लीनचिट दे दी। इस मामले में पुलिस होटल के कर्मचारियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर सकी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक होटलकर्मी को हिरासत में लिया था। जिसे बाद में छोड़ दिया गया। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed