फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three people again gaigester for child with haiwaniyat

बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Thu, 18 Mar 2021 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three people again gaigester for child with haiwaniyat
झांसी। सवा साल पहले थाना नवाबाद क्षेत्र में बच्ची के साथ हैवानियत करने के बाद उसकी हत्या करने वाले तीन आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। घटना के बाद से ही आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन

नवंबर 2019 मेें थाना नवाबाद क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही एक मजदूर की तीन साल बेटी को दो बाइक सवार युवक उठा ले गए थे। बच्ची को नारायण बाग स्थित झाड़ियों की तरफ ले जाकर आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था। बच्ची का आधा धड़ ही मिल सका था। पुलिस ने इस मामले में कोतवाली के उनाव गेट बाहर अंजनी नगर निवासी परमानंद कुशवाहा के पुत्र नत्थू कुशवाहा, पिछोर गुमनावारा निवासी बबलू के पुत्र छोटू कुशवाहा और ओरछा गेट स्थित शांतिभवन निवासी मंगलदास कुशवाहा के पुत्र आकाश कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed