फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three named on the basis of youth's suicide note

Jhansi News: युवक के सुसाइड नोट के आधार पर तीन नामजद

Fri, 19 Apr 2024 04:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Three named on the basis of youth's suicide note
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बरुआसागर पुल से कूदकर जान देने वाले युवक के सुसाइड नोट के आधार पर सीपरी बाजार पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों का कहना है कि आरोपी पैसा वापस नहीं कर रहे थे। इसी तनाव में आकर युवक ने अपनी जान दे दी।

थाना सीपरी बाजार के सिद्धेश्वर नगर निवासी सौरभ शर्मा पुत्र राम शरण शर्मा ने आठ अप्रैल को नोट घाट पुल से नीचे कूदकर जान दे दी थी। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। सौरभ के बड़े भाई गौरव शर्मा ने पुलिस को बताया कि सौरभ ने राजू साहू निवासी लहरगिर्द, हरक सिंह निवासी उन्नाव गेट एवं बृजेश कुमार निवासी सिद्धेश्वर नगर को मोटी रकम उधार में दी थी लेकिन, अब यह तीनों पैसा वापस नहीं कर रहे थे। इस वजह से सौरभ परेशान रहता था। पैसा वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मार डालने की धमकी दे रहे थे। इससे वह काफी दुखी था। इसी तनाव में आकर उसने सुसाइड नोट लिखा और नोट घाट पुल से जाकर बेतवा नदी में छलांग लगा दी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed