{"_id":"7fe74691206d10a7850891c254e73137","slug":"three-more-accused-held-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ागांव हत्याकांड के तीन और आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ागांव हत्याकांड के तीन और आरोपी गिरफ्तार
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 19 Aug 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव/ झांसी। कसबा बड़ागांव में हुए दोहरे हत्याकांड के तीन और आरोपियों को थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से वारदात में प्रयुक्त तीन तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
गौरतलब है कि तीन अगस्त को कसबा बड़ागांव में संजय यादव निवासी बचावली और उसके साथी रंजीत उर्फ रानू निवासी बसोवा ओरछा की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें से सुनील कुशवाहा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
अन्य हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थाना पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दिगारा से मऊरानीपुर जाने वाले मार्ग पर हैं। इस पर थाना प्रभारी मुकेश गौतम नेघेराबंदी कर कैलाश राजपूत पुत्र मातादीन निवासी मजपटिया बड़ागांव, सोमवीर कुशवाहा पुत्र बाबूलाल कुशवाहा निवासी पंचमपुरा बड़ागांव और रिंकू रायकवार निवासी मलियानापुरा बड़ागांव को पकड़ लिया। तलाश में उनके पास से तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। अब पुलिस फरार चल रहे आरोपी रोहित पुत्र रमाकांत की तलाश में जुट गई है।