{"_id":"5d151d748ebc3e3cb5446896","slug":"three-man-injured-with-tractor-troly-jhansi-news-jhs1423110199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर ठेलों में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर ठेलों में घुसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बृहस्पतिवार की दोपहर बिजौली चौकी के पास टायर फटने से एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े फल ठेलों से टकरा गया। हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं, हादसे में ठेले पर खड़े दोनों दुकानदार व एक बाइक सवार घायल हो गया। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
रेलवे का लोहा लेकर एक ट्रैक्टर ट्राली बृहस्पतिवार की दोपहर करीब सवा दो बजे बिजौली से झांसी की तरफ आ रही थी। तभी बिजौली चौकी के पास अचानक ट्राली का टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर ने सबसे पहले एक बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया। बाइक सवार बिजौली के अंजनी मुहल्ला निवासी सुरेश अहिरवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया और उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खड़े फल ठेलों से जा टकराई। इससे ठेलों के पास खड़े दुकानदार बिजौली निवासी मुकेश अहिरवार और प्रीतम अहिरवार घायल हो गए। ठेलों पर रखे फल भी सड़क पर फैल हो गए। हादसे को देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। दुर्घटना के कारण ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हो सका।