फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three killed one seriously injured in a bikes collision in jhansi

झांसीः आमने-सामने बाइकों की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Sun, 31 Jan 2021 06:35 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Jan 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Three killed one seriously injured in a bikes collision in jhansi
दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल - फोटो : amar ujala

झांसी जिले के थाना गुरसराय क्षेत्र में रविवार शाम लोहिया पुल के पास बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रविवार शाम थाना गुरसराय के गांधीनगर निवासी नीरज कुमार (22) अपनी मां विनोदी देवी (48) के साथ रिश्तेदारी में राजापुर गांव जाने को निकले। अभी दोनों लोहिया पुल के पास पहुंचे थे, तभी सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे थाना मऊरानीपुर के पंचमपुर गांव निवासी मनोज (25) और बृजभूषण (30) से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। 
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां उपचार से पहले चिकित्सकों ने नीरज, विनोदी व मनोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि, बृजभूषण की हालत नाजुक होने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना की खबर पाकर परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के लिए शवों को मऊरानीपुर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed