फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three interstate roads will be widened with Rs 94.80 crore

Jhansi News: 94.80 करोड़ से होगा तीन अंतरराज्यीय सड़कों का चौड़ीकरण

Wed, 18 Jun 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three interstate roads will be widened with Rs 94.80 crore
लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजे प्रस्ताव, बजट जारी होते ही शुरू होगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के तीन अंतरराज्यीय मार्गों का चौड़ीकरण के साथ निर्माण किया जाएगा। शासन ने कार्ययोजना में शामिल सड़कों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने मार्गों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिए हैं। अब विभाग को बजट मिलने का इंतजार है। सब कुछ ठीक रहा तो धनराशि मिलने के बाद सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू होगा।
जिले की सीमा से मध्यप्रदेश को जाने वाली तीन अंतरराज्यीय सड़कें काफी संकरी हैं। इन सड़कों से वाहनों को ओवरटेक करने में परेशानी होती है। बारिश के मौसम में दो भारी वाहनों की निकासी में समस्या अधिक होती है। वहीं दो पहिया वाहन को भी चार पहिया या भारी वाहन के क्रॉस करने पर नीचे उतरना पड़ता है। ऐसे में अनियंत्रित होकर गिरने का भय बना रहता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के चौड़ीकरण के साथ निर्माण के लिए कार्ययोजना में शामिल कर शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन ने तीन सड़कों को स्वीकृति दे दी है। लोक निर्माण विभाग से सड़कों के एस्टीमेट देने के निर्देश दिए गए थे। इस पर विभाग ने ललितपुर-कैलगुवां से आमघाट तक 13 किमी सड़क का निर्माण 42 करोड़, बांसी से बार तक 14.20 किमी की सड़क का निर्माण 52 करोड़ व पाली-पीरघाट मार्ग के अवशेष भाग 380 मीटर का निर्माण 80 लाख रुपये से कराने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। अब विभाग को बजट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में तीन सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजे गए हैं। बजट मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- विजय चंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed