फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three including father and son named for assault after entering SDM court

Jhansi News: एसडीएम कोर्ट में घुसकर मारपीट करने पर बाप-बेटे समेत तीन नामजद

Sat, 07 Dec 2024 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three including father and son named for assault after entering SDM court

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। एसडीएम कोर्ट के अंदर अधिवक्ता की निर्मम पिटाई के आरोप में बाप-बेटे समेत तीन के खिलाफ नवाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।




लहरगिर्द निवासी अजय सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि 27 नवंबर की शाम करीब चार बजे वह अपने मुकदमे की पैरवी के संबंध में चार बजे पिता रामसेवक के साथ गया था। उसी दौरान खोड़न निवासी अर्जुन सिंह अपने पुत्र संजीव एवं राहुल यादव के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। तीनों ने एसडीएम कोर्ट के अंदर ही उसे लात-घूंसों से बुरी तरह मारा। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। उनके सूचना देने पर पुलिस भी आ गई। नवाबाद प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed