{"_id":"60e74e2b8ebc3e9fde370bd9","slug":"three-hundred-people-apply-for-licence-in-a-weak-jhansi-news-jhs1990705105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में लाइसेंस के लिए 300 लोगों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में लाइसेंस के लिए 300 लोगों ने किए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था के तहत एक सप्ताह में कुल 300 लोगों ने आवेदन किया। इसके तहत प्रतिदिन जांच और परीक्षण के लिए 30 से 35 लोगों को बुलाया जा रहा है। जांच और परीक्षण के उपरांत उनका लर्निंग लाइसेंस बनाया जा रहा है।
कोविड- 19 के दौरान शासन के निर्देश पर ड्राइविंग लाइसेंस बनना और नवीनीकरण बंद हो गया था। संक्रमण का दौर खत्म होने के बाद लाइसेंस का बनाया जाना और नवीनीकरण शुरू हो जाने पर जुलाई 2021 के पहले सप्ताह में कुल 300 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन तिथि भी दी जा रही है। एआरटीओ प्रवर्तन सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पिछले महीने आए आवेदनों के अभ्यर्थियों को दी गई तिथियों पर 30 से 35 अभ्यर्थी प्रतिदिन जांच और परीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। इस प्रक्रिया के पूरा होने बाद अभ्यर्थियों को उनके दिए गए पते पर अस्थाई लाइसेंस (लर्निंग लाइसेंस) छह महीने की अवधि के लिए भेजा जा रहा है। पिछले दिनों जिनके लर्निंग की अवधि पूरी हो चुकी हो, ऐसे अभ्यर्थी को भी परीक्षण और जांच के लिए नई तिथि उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जा रही है ताकि निर्धारित समय पर पहुंचकर तथा परीक्षा देकर वे अपना स्थाई लाइसेंस बनवा लें। लाइसेंस नवीनीकरण के संबंध में एआरटीओ ने बताया कि जिनके लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी है, उन्हें नवीनीकरण के लिए 15 सितंबर 2021 तक छूट दी गई है ताकि वे निर्धारित तिथि तक नवीनीकरण करा लें।