फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three hours after being crushed under the feet, a snake bit the young man and he died

Jhansi News: पांव से दबने के तीन घंटे बाद सांप ने युवक को डसा, मौत

Sun, 07 Sep 2025 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Three hours after being crushed under the feet, a snake bit the young man and he died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पृथ्वीपुर (मप्र) में सर्पदंश का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि युवक के पांव के नीचे आने से सांप कुचल गया था। रात करीब 10 बजे युवक कमरे में सो रहा था, तभी उसी सांप ने उसे डस लिया।
उसके हाथ एवं पांव में सर्पदंश के निशान थे। सपेरे को बुलाने पर कमरे से कोबरा मिला। उधर, परिजन अचेत हाल में युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उपचार के दौरान शनिवार तड़के उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पृथ्वीपुर निवासी कैलाश कुशवाहा (35) पुत्र छंदी प्राइवेट काम करता था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे काम से लौटते समय कैलाश के पांव के नीचे आने से सांप घायल हो गया। कैलाश ने यह बात आकर परिजनों को बताई। खाना खाकर कैलाश सोने चला गया। रात करीब 11 बजे कैलाश चीखकर जाग गया। परिजनों की भी नींद खुल गई। परिजनों ने देखा कि कैलाश के हाथ एवं पांव में सर्पदंश के निशान थे। पड़ोस में रहने वाले सपेरे को बुलाने पर कुछ देर में कमरे से सांप पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कैलाश के अचेत होने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
इमरजेंसी वार्ड में उसे भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में पत्नी कमला समेत दोनों बेटियों पूजा एवं मोहिनी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed