फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three girls died due to drowning in a pond, one survived

Jhansi News: तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, एक बची

Sun, 13 Jul 2025 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three girls died due to drowning in a pond, one survived
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दतिया। शनिवार की दोपहर जिले के इंदगढ़ कस्बा में तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। जबकि, एक बच्ची किसी तरह सुरक्षित तालाब से निकल आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कस्बा इंदरगढ़ के ग्वालियर रोड की खाली जमीन पर मोंगिया समाज के लोग निवास करते हैं। यह लोग कस्बे में कंबल वगैरह बेचकर परिवार की गुजर-बसर करते हैं। शनिवार की दोपहर तकरीबन एक बजे विक्रम मोंगिया की बेटी नताशा (8) और अरुणा (6) अपनी चचेरी बहन टीना (9) व रेशमा (5) के साथ दालमिल रोड पर निर्माणाधीन भुजरिया तालाब पहुंची। चारों बच्चियां तालाब में नहाने के लिए सीढि़यों से नीचे उतर गईं। इसी दरम्यान नताशा, अरुणा और टीना गहरे पानी में चली गईं। तीनों को डूबता देख सबसे छोटी रेशमा तालाब की बाउंड्रीवाॅल के बाहर आकर रोने-चीखने लगी। बच्ची को रोता देख आसपास जमा हुए लोगों ने तालाब में उतरकर बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने डायल 100 को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक साथ तीन बच्चियों की मौत से मोंगिया समाज में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed