फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three gates of Shahzad Dam opened; 3,090 cusecs of water released.

Jhansi News: शहजाद बांध के तीन गेट खुले, 3090 क्यूसेक पानी छोड़ा

Sun, 30 Aug 2026 01:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 30 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Three gates of Shahzad Dam opened; 3,090 cusecs of water released.
ललितपुर। शहजाद बांध के कैचमेट क्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश से बांध में पानी की आवक बढ़ गई और इसके जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांध का जलस्तर निर्धारित करने के लिए गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी करने के निर्देश दिए। जिसके बाद रात करीब पौने आठ बजे जलस्तर को निर्धारित करने के लिए शहजाद बांध के तीन गेटों को एक-एक फुट पर खोलकर 3090 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना शुरू किया। वहीं राजघाट बांध के नौ गेट एक-एक मीटर खोलकर 60839 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। गेट खोले जाने से पूर्व निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया और लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई। नोडल/अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड भूपेश सुहेरा ने बताया कि बांध के कैचमेट क्षेत्र में बारिश होने से बांध में पानी की आवक बढ़ गई और जलस्तर निर्धारित से अधिक पहुंचने लगा। इसके लिए बांध के तीन गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू की गई। जलस्तर निर्धारित होने के बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे। बांध के जलस्तर की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed