फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three friends went to bathe in Athondana Dam one drowned in Pahunj

Jhansi: अठोंदना डैम में नहाने पहुंचे तीन दोस्त उफनाई पहूंज में बहे, एक लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 13 Aug 2024 09:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Aug 2024 09:20 PM IST
सार

हादसे के तीन घंटे बाद दी गई पुलिस को सूचना, गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी रही पुलिस

विज्ञापन
Three friends went to bathe in Athondana Dam one drowned in Pahunj
पहूंज नदी में बहा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में मंगलवार दोपहर अठोंदना डैम में नहाने पहुंचे तीन दोस्त उफनाई पहूंज नदी में बह गए। दो युवक रास्ते में लगी झाड़ियों में फंसकर बाहर निकल आए लेकिन, तीसरे युवक का देर रात तक पता नहीं लग सका। वहां मौजूद लोगों के साथ दोनों दोस्त करीब तीन घंटे तक लापता युवक को तलाशते रहे। कामयाबी न मिलने पर उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस भी देर रात तक गोताखोरों की मदद से उसे तलाशती रही लेकिन, उसका पता नहीं चला। हादसे की खबर लगने पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए।

विज्ञापन


अंदर ओरछा गेट निवासी अनुज खटीक (23) पुत्र अमर सिंह अपने दोस्त राहुल पाखरे (25) एवं रिक्की (22) के साथ पिकनिक मनाने अठोंदना डैम गए थे। यहां झरना आरंभ होने से सैकड़ों लोग इसका लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। आज भी नदी का बहाव काफी तेज था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे अनुज, राहुल और रिक्की डैम के दाईं ओर नीचे दीवार पर बैठकर नहा रहे थे। अचानक पांव फिसलने पर तीनों नदी में तेज बहाव में बह गए। करीब सौ मीटर तक बहते चले गए। युवकों को नदी में बहता देख आसपास मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। राहुल और रिक्की नदी के बीच झाड़ी में फंसकर किसी तरह बाहर निकल आए लेकिन, अनुज का पता नहीं चला। 
विज्ञापन


वहां पिकनिक बना रहे लोगों की मदद से दोनों दोस्त बदहवास होकर अनुज को करीब तीन घंटे तक तलाशते रहे। पता न चलने पर शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सीओ सदर स्नेहा तिवारी पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंची। गोतखोरों की मदद से उसे तलाशा गया लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक अनुज मोबाइल रिपेयर का काम करता है। दुकान बंद होने की वजह से वह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। सीओ सदर स्नेहा तिवारी के मुताबिक अनुज की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed