{"_id":"5bef6416bdec2217277cdc2e","slug":"three-friends-killed-in-road-accident-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की हुई मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 17 Nov 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिट्टी लदे डंपर की टक्कर से टेंपो सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। सदर कोतवाली के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह हुए हादसे में टेंपो सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए। पुलिस और ग्रामीणों ने टेंपो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। डंपर चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के शोभा सिंह का पुरवा निवासी शिवाकांत ओझा पुत्र रामयश सुबह 10 बजे यहीं के छोटू उर्फ संदीप (18) पुत्र उदयभान के साथ उसके टेंपो से गेहूं के बीज खरीदने अतर्रा जा रहे थे। टेंपो में छोटू के जिगरी दोस्त शोभा सिंह का पुरवा निवासी तिलक उर्फ सनी (18) पुत्र अशोक यादव और रवि उर्फ सनद (17) पुत्र ब्रजलाल भी सवार थे। छोटू और तिलक कक्षा 11 में पढ़ते हैं, जबकि रवि हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है।
विज्ञापन
टेंपो में शिवाकांत का पांच वर्षीय पुत्र आयुष्मान व सहयोगी लोकेश उर्फ भोले पुत्र छोटेलाल भी थे। शिवरामपुर पुलिस चौकी के पास हादसा हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चौकी प्रभारी रामवीर सिंह भी पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
वहां छोटू, तिलक और रवि को मृत घोषित कर दिया गया। तीन घायलों को भर्ती कर लिया। सदर एसडीएम इंदू प्रकाश, सीओ सिटी रजनीश यादव व कोतवाल भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि डंपर चालक के खिलाफ तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।