फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three doctors, one nursing staff and three class IV employees infected in the district hospital

जिला अस्पताल में तीन डॉक्टर, एक नर्सिंग स्टाफ और तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संक्रमित

Tue, 18 Jan 2022 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three doctors, one nursing staff and three class IV employees infected in the district hospital
झांसी। जिले में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल के तीन डॉक्टर, एक नर्सिंग स्टाफ और तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में अस्पतालों में जांच कराने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है, जबकि कोरोना जांच के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बिल्कुल नहीं कर रहे हैं। जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के दौरान ठसाठस भीड़ हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को आम दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ रही। कोरोना के खौफ के चलते लोग अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए लाइन लगा रहे हैं लेकिन इस भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल भी पालन नहीं किया जा रहा है। लंबी लाइन के बावजूद लोग सटकर खड़े हो रहे हैं। महिलाएं हो या पुरुष लाइन में कई तो बिना मास्क के ही दिखे। उधर, पिछले हफ्तों में हुई जांचों में अस्पताल में तीन डॉक्टरों, एक नर्सिंग स्टाफ और तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के संक्रमित होने से स्टाफ विशेष सावधानी बरत रहा है। सभी संक्रमित होम आइसोलेट किए गए हैं। अस्पताल में गेट के पास हो रही कोरोना की जांच के दौरान बार-बार लोगों से दो गज दूरी की अपील की जा रही है लेकिन जल्दी जांच करवाने के चक्कर में लोग मान ही नहीं रहे हैं। स्टाफ के अनुसार प्रतिदिन ाउंटर पर जितने लोग पहुंच रहे हैं उनकी जांच कर सैंपल भेजे जा रहे हैं। प्रतिदिन पांच सौ से अधिक जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। अस्पताल में तीन डॉक्टर, तीन कर्मचारी व एक नर्सिंग स्टाफ भी संक्रमित है। अस्पताल आने वालों के लिए यह बहुत जरूरी है कि भीड़ न लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। मास्क का उपयोग करें। कोरोना की जांच के दौरान पूरी एतिहात बरतें। बचाव के लिए गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अतुल गुप्ता-सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed