फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   three digree tempreture down in tow days

झांसी: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर, दो दिन में तीन डिग्री गिरा तापमान

Sat, 15 Dec 2018 01:50 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 15 Dec 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
three digree tempreture down in tow days
प्रतीकात्मक तस्वीर
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर यहां भी नजर आने लगा है। सर्दी का वेग लगातार बढ़ रहा है। दो दिन में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है। हालांकि, दोपहर में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। लेकिन, सर्द हवाओं से सर्दी बढ़ी हुई रही। सुबह और शाम लोगों को ठिठुरन वाली सर्दी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम एकदम साफ रहने के आसार है। दिन में धूप खिली रहेगी। लेकिन, हवाएं सर्द रहेंगी। इससे न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस और नीचे आने के आसार हैं। जबकि, अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। सुबह-शाम अच्छी सर्दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed