फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   three died and 130 new positive

कोरोना से तीन की मौत, 130 नये मरीज मिले

Sat, 19 Sep 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
three died and 130 new positive
three died and 130 new positive
झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में तेज रफ्तार से अपने कदम आगे बढ़ा रहा है। शुक्रवार को 130 नये मरीज सामने आए, जबकि तीन संक्रमितों की मौत भी हुई। इसके साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6,316 पर जा पहुंचा है। इसके अलावा 125 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से रामजानकी पुरम कॉलोनी निवासी 80 साल के एक बुजुर्ग की मौत हुई। उन्हें बुखार, कफ और गले में दिक्कत की वजह से मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। बुजुर्ग पहले से हाइपरटेंशन व डायबिटीज से पीड़ित थे। इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी की 55 साल की एक महिला की भी मौत हुई है। महिला हाइपरटेंशन व डायबिटीज से पीड़ित थी। इसके अलावा खाती बाबा निवासी 72 वर्षीय एक महिला की भी मौत हुई है। महिला हृदय रोग, डायबिटीज व गुर्दा रोग से पीड़ित थीं।
विज्ञापन

इसके अलावा 130 नये मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6316 पर पहुंच गया है। इनमें से अब तक 4596 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें से 83 को शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट 81.22 प्रतिशत है। वर्तमान में 1061 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 200 को छोड़ बाकी सभी बगैर लक्षण या सूक्ष्म लक्षण वाले रोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed