फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three criminals who looted Rs 28 lakh from accountant arrested, two shot

Jhansi News: मुनीम से 28 लाख लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली साथ लूट करने वाले दो बदमाशों को लगी गोली

Sat, 18 May 2024 04:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Three criminals who looted Rs 28 lakh from accountant arrested, two shot
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन





झांसी। एरच में गल्ला व्यापारी के मुनीम से दिनदहाड़े 28 लाख रुपये लूटने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। जबकि एक को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लूटकांड का मास्टरमाइंड गल्ला कारोबारी के यहां काम करने वाला पल्लेदार अशोक कुशवाहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूट के 25.20 लाख रुपये समेत तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक 14 मई को एरच के गल्ला कारोबारी जमील खान का मुनीम कैलाश नारायण पाठक बैंक से रुपये निकाल क़र बाइक से आ रहा था। एरच थाना क्षेत्र की झबरा पुलिया के पास अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने मुनीम को धक्का मारकर गिरा दिया और उसके हाथ से 28 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए। एसएसपी राजेश एस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए स्वाट टीम सहित तीन टीम लगाई। शुक्रवार रात पुलिस को बदमाशों के झबरा पुलिया के पास होने की सूचना मिली। मौके पर स्वॉट प्रभारी जितेंद्र तक्खर एवं थाना प्रभारी अमीराम सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तब बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में रवि पाल एवं नरपत कुशवाहा गोली लगने से घायल हो गए जबकि अशोक कुशवाहा निवासी ग्राम सारोल थाना बरुआसागर को पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी सिटी के मुताबिक पूछताछ में मालूम चला कि इस मामले का मास्टर माइंड अशोक कुशवाहा है। अशोक कारोबारी के यहां पल्लेदारी करता था। उसी ने रुपयों की जरूरत के लिए अपने गांव के दोस्तों के साथ योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed