फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three children missing from the mission compound

मिशन कंपाउंड से तीन बच्चे लापता

Fri, 01 Jan 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three children missing from the mission compound
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड से एक साथ तीन बच्चे लापता हो गए हैं। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। पुलिस की आधा दर्जन टीमें लापता बच्चों की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक मधुगिरी निवासी सैन्य कर्मी बसंत राज सीपरी बाजार थानांतर्गत मिशन कंपाउंड में किराए के मकान में रहते हैं। उनका पुत्र पृथ्वीराज उर्फ प्रेम कक्षा पांच में केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में पढ़ता है। बुधवार की शाम को पृथ्वीराज से मिलने के लिए  दोस्त सीपरी बाजार थानांतर्गत ग्वाल टोली निवासी राजेंद्र गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र मयंक गुप्ता और कोतवाली थानांतर्गत पठौरिया निवासी महेंद्र मिश्रा का 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक मिश्रा घर आए हुए थे।
विज्ञापन


इसी बीच बसंत राज की पत्नी सुरेखा चक्कर आने से घर में गिरकर चुटैल हो गईं। सुरेखा उपचार कराने के लिए डॉक्टर के पास चली गईं, जबकि बसंत राज एटीएम से रुपये निकालने व पत्नी को लेने क्लीनिक चले गए। कुछ देर बाद दंपति लौटकर घर आए तो पृथ्वीराज व उसके दोस्त घर पर नहीं थे। उन्होंने तीनों को काफी तलाशा मगर कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, देर शाम तक जब मयंक व अभिषेक घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए। वह लोग पृथ्वीराज के घर पहुंचे तो पता चला कि वह भी लापता है। आनन फानन में परिवार के सदस्य कोतवाली पहुंचे। पूछताछ के दौरान बताया गया कि करीब दो माह पूर्व मयंक व अभिषेक की मुलाकात सीपरी बाजार के बलिदान पार्क में पृथ्वीराज से हुई थी। खेलकूद के दौरान तीनों के बीच में दोस्ती हो गई थी। मयंक व अभिषेक भानी देवी गोयल पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के छात्र हैं।

तीन बच्चों के एक साथ गायब होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मिशन गेट स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को खंगाला तो पता चला कि तीनों बच्चे गली से एकसाथ निकले थे। मयंक और अभिषेक की पीठ पर बस्ता था। इसके आगे बच्चों का कोई पता नहीं चला।


इस मामले में एसएसपी ने एएसपी सोमेन वर्मा के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिस टीमों को बच्चों की तलाश में लगाया है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर भी बच्चों को तलाशा। थानाध्यक्ष सीपरी बाजार ने बताया कि बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed