फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   three chain snatcher arrest

जंजीर छीनने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
three chain snatcher arrest
three chain snatcher arrest
जंजीर छीनने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

झांसी। रविवार को थाना सीपरी बाजार पुलिस ने महिलाओं की जंजीर छीनने वाले गिरोेह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सोने की जंजीरें व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह व सीओ सिटी अभिषेेक कुमार राहुल ने बताया कि पिछले सप्ताह सीपरी बाजार के पास से तीन बाइक सवार युवकों ने एक महिला से जंजीर छीनने का प्रयास किया था, लेकिन महिला की सतर्कता के चलते कामयाब नहीं हो सके थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तीनों का हुलिया कैद होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी। रविवार को तीनों दो बाइक पर सवार होकर नेहरू पार्क के पास घटना को अंजाम देने पहुंचे थे, तभी सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। तीनों ने अपने-अपने नाम थाना प्रेमनगर के रेलवे कॉलोनी स्थित रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी राहुल रायकवार, थाना रक्सा के ठकरास मोहल्ला निवासी अशोक पाल और थाना रक्सा के बड़ीगढ़ी निवासी सुनील रायकवार बताए। पुलिस ने तीनों के पास से लूट का माल भी बरामद किया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता, मसीहा गंज चौैकी प्रभारी नरेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, अभिषेक कुमार, शिववीर सिंह, अनुज कुमार व कुलदीप शामिल रहे।
विज्ञापन

31 मामले दर्ज हैं राहुल पर
एसएसपी ने बताया कि गैंग का सरगना राहुल है, जिस पर अलग-अलग थानों में 31 मामले दर्ज हैं। राहुल बाइक चलाने में मास्टर है। घटना से पहले गैंग का एक साथी अकेले सड़क पर चल रही महिला की रैकी करने के बाद राहुल को खबर देता था। इसके बाद राहुल पीछेे से आकर पल भर में घटना को अंजाम देकर निकल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed