फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three arrested including SP-BSP district president in gang rape case has sent father-uncle of teenager to jail

ललितपुर: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सपा-बसपा जिलाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 15 Oct 2021 05:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 15 Oct 2021 05:53 PM IST
सार

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार और इंजीनियर महेंद्र दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। सपा जिलाध्यक्ष के भाई अरविंद यादव, पीड़िता के पिता-चाचा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में 28 आरोपी हैं। 

विज्ञापन
Three arrested including SP-BSP district president in gang rape case has sent father-uncle of teenager to jail
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में नामजद आरोपी सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार एवं इंजीनियर महेंद्र दुबे को एसओजी टीम ने देर रात जिला मिर्जापुर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों एक ही होटल में ठहरे हुए थे। तीनों को ललितपुर लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव, सपा नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, पिता, चाचा एवं ताऊ समेत 25 नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद राजनीति गरमा गई थी। डीजीपी तक मामले पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन


मिर्जापुर के एक होटल से दबोचा
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस एवं कोतवाली पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। शासन और उच्च पुलिस अधिकारियों की मॉनीटरिंग होने के चलते पुलिस की टीमों ने गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए। इस दौरान गुरुवार को सपा और बसपा जिलाध्यक्ष की लोकेशन जिला मिर्जापुर में पाई गई। जानकारी होने पर  एसओजी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मिर्जापुर पहुंचकर एक होटल में दबिश देकर सपा जिलाध्यक्ष, बसपा जिलाध्यक्ष एवं तीसरे आरोपी महेंद्र दुबे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
उन तीनों को ललितपुर लाया गया। तीनों आरोपियों को शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट यज्ञेश सोनकर की अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायालय द्वारा तीनों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में धारा 366ए की बढ़ोतरी भी की है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष के आरोपी भाई अरविंद यादव, पीड़िता के पिता एवं दो चाचा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था।


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें सपा एवं बसपा के जिलाध्यक्ष समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। पूरे प्रकरण में गिरफ्तारी के लिए सात टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा झांसी व जालौन से भी तीन टीम लगी हुई हैं। -निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed