{"_id":"58c993904f1c1b1d6132bbf2","slug":"three-arrested-in-connection-with-bjp-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपाई की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पालर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुनीश चंचोदिया की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। जबकि, सात आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
ग्यारह मार्च की रात ग्राम पालर में भाजपा कार्यकर्ता मुनीश चंचोदिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा कमलेश की तहरीर पर थाना बड़ागांव में गांव के ही दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में बुधवार की सुबह पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के टांकोरी फाटक के पास बड़ागांव थानाध्यक्ष संतप्रकाश और पारीछा चौकी प्रभारी ओपी यादव की टीम के हाथ तीन आरोपी भीम सिंह यादव, बल बहादुर यादव और सुंदरलाल परिहार चढ़ गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष अभियुक्तों की तलाश में दबिश लगातार जारी है।