{"_id":"578e8c804f1c1b197fc4bcb3","slug":"three-arrest-of-munna-bajrangi-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया मुन्ना बजरंगी गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया मुन्ना बजरंगी गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
three arrest, jhansi hindi news
- फोटो : demo
झांसी। पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात मुन्ना बजरंगी गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर इनाम थे। पुलिस का दावा है कि ये बदमाश मुन्ना बजरंगी के इशारे पर शहर के एक व्यापारी की हत्या की योजना बना रहे थे। यह गैंग भाड़े पर हत्याएं भी कर रहा है। उनके पकड़े जाने पर कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस ने लूट का माल और नगदी भी बरामद की है।
मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर मैरी तिराहे पर घेराबंदी करके इनामी बदमाश प्रतापपुरा निवासी नन्नी ठाकुर उर्फ रामशरण सिंह , योगेश कुमार और भट्टागांव निवासी शिवा राय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि ये तीनों बदमाश शातिर मुन्ना बजरंगी गैंग से जुड़े हैं। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने भाड़े पर कई हत्याएं की हैं। मुख्य अभियुक्त नन्नी ठाकुर प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के ग्राम कठाबर का मूल निवासी है। इसी के पड़ोसी जनपद माफिया मुन्ना बजरंगी है। मुन्ना बजरंगी ने ही नन्नी ठाकुर की जमानत कराई थी। मुन्ना बजरंगी के कहने पर ही नन्नी ठाकुर अपने गैंग के साथ भाड़े पर हत्याएं कर रहा है। अभियुक्तों पर अलग- अलग थानों में सात मुकदमे दर्ज है। इन बदमाशों पर पूर्व के एसएसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस का दावा है कि इन्हीं बदमाशों ने विगत 27 मई को दोपहर 12.30 बजे नन्नी ने शिवा राय आदि साथियों के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉ. विजय लक्ष्मी के घर पर उनके भतीजे को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। 2009 में रक्सा के पास चार लाख पचास हजार रुपये लूटे थे। 2012 में पुलिस अभिरक्षा में संजय वर्मा के दुश्मन राव राजा को गोली मारी थी, जिसमें वह घायल हो गया था। इस घटना की सुपारी संजय वर्मा ने दी थी। सीपरी बाजार निवासी अनूप शर्मा की हत्या तारिक खान के कहने पर इलाइट चौराहे के निकट की थी। इसके लिए तारिक ने उन लोगों को पांच लाख रुपये दिए थे। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई सोने की एक जंजीर, सोने की मटर माला, चार चांदी के सिक्के, मोटर साइकिल, एक पिस्टल, छह कारतूस, एक खोखा, दो तमंचा बरामद किए गए।