फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three and a half lakh loan brokers cheated, sued

Jhansi News: लोन के साढ़े तीन लाख दलालों ने किए बंदरबांट, मुकदमा

Mon, 24 Feb 2025 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh loan brokers cheated, sued
बंगरा। पठगुआं निवासी किसान तिजुआ को बेटी की शादी के लिए पशु के नाम पर लोन लेना था, इसके लिए वह विभाग के चक्कर लगा रहा था, तभी दलालों के संपर्क में आ गया। जिन्होंने धोखे से उसका किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए, जब उसको इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गांव के ही रहने वाले विजयभान सिंह, अनिरुद्ध सिंह ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवा दिया। उसको बहला-फुसलाकर बैंक से लोन निकलवाया। इसके बाद बैंक से बाहर निकलते ही उससे साढ़े तीन लाख रुपये वापस लेकर घर भगा दिया, जब किसान ने खोजबीन की तो उसे पता चला कि यह पशु लोन नहीं हैं। तब उसको फर्जीवाड़ा होने की जानकारी हुई। जब उसने आरोपियों से पैसा वापस मांगा तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना कटेरा प्रभारी रजनीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले में पशु लोन दिलाने की बात की गई थी। लेकिन उसका किसान क्रेडिट कार्ड धोखे से बनवा दिया और पैसे लेने का मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed