फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Threat to Blow Up Judge in Courtroom

Jhansi News: कोर्ट रूम में जज को बम से उड़ा देने की धमकी

Sat, 18 Apr 2026 03:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Threat to Blow Up Judge in Courtroom
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी में तैनात अपर जिला जज (एससी-एसटी ऐक्ट) आदित्य चतुर्वेदी को न्यायालय परिसर में बम से उड़ा देने की धमकी भरा पत्र भेजा गया है। शुक्रवार दोपहर में पत्र मिलते ही खलबली मच गई। न्यायालय परिसर में भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया। सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी कर दी गई। डाक से भेजा गया पत्र मोहम्मद सलीम मंसूरी के नाम से है, जिसमें धमकी दी गई कि लखनऊ जिला न्यायालय में तैनाती के दौरान न्यायिक अधिकारी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह किए। नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

न्यायिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम हाथ से लिखा पत्र मिला। पत्र में लिखा गया कि हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिया। हम सभी लोग कई दिनों से इनकी गतिविधियों को ध्यान से देख रहे हैं। सात से 30 अप्रैल के दौरान न्यायालय परिसर में बम से उड़ा देने की धमकी दी गई। इस पत्र से एसएसपी को अवगत कराया गया। थोड़ी ही देर में न्यायालय परिसर में भारी सुरक्षा बल पहुंच गया। पहले से मौजूद सुरक्षा बल को भी सतर्क कर दिया गया। पुलिस ने परिसर में सभी स्थानों की तलाशी ली। संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही है। एसीपी अरीबा नोमान का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed