फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thousands of homes were left without water after a 13-hour power outage.

Jhansi News: 13 घंटे बिजली न मिलने से हजारों घरों को नहीं मिला पानी

Wed, 05 Aug 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 05 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Thousands of homes were left without water after a 13-hour power outage.
झांसी। लहर की देवी रोड स्थित जल संस्थान के पंप हाउस की बिजली करीब 13 घंटे गुल रहने से मंगलवार सुबह की पेयजल आपूर्ति ठप रही। इस वजह से हजारों घरों में सुबह की आपूर्ति नहीं हुई। दोपहर करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद पंप चालू हो सका।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के मुताबिक सोमवार रात करीब 11:30 बजे पंप हाउस के पास लगे ट्रांसफार्मर खराब हो गया। ट्रांसफार्मर से जुड़े अन्य उपभोक्ताओं की बिजली देर रात बहाल कर दी गई लेकिन, पंप हाउस की लाइन चालू नहीं हो सकी। बिजली न रहने से अयप्पा स्थित ओवरहेड टंकी नहीं भर सकी। इसके कारण नालगंज, अत्रि गार्डन, पुराना रायगंज, रायगंज, हीरोज ग्राउंड के सामने, लहर की देवी क्षेत्र सहित आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में सुबह पानी नहीं पहुंचा। फाल्ट ठीक होने के बाद शाम के समय निर्धारित क्षेत्रों में जलापूर्ति कराई गई। अत्रि गार्डन निवासी लक्ष्मी देवी, खुशबू चंदेल जगदीश, रामू वर्मा के मुताबिक सुबह पानी नहीं आने से काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed