फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thousands followers on Insta of daughter-in-law who murdered her mother-in-law Pooja had relations with three

UP: सास के हत्यारन बहू के इंस्टा पर हजारों दीवाने, पूजा के रहे तीन मर्दों से रिलेशन; जेल भी काट चुकी शातिर

Fri, 04 Jul 2025 10:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 10:53 PM IST
सार

वर्ष 2014 में पूजा की शादी 2014 ओरछा निवासी रमेश से हुई। रमेश भी रेलवे में नौकरी करता था लेकिन, पति से अक्सर विवाद होने पर उसने पति पर गोली चलवा दी। आर्म्स एक्ट के तहत पूजा को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Thousands followers on Insta of daughter-in-law who murdered her mother-in-law Pooja had relations with three
फिल्मी है पूजा की कहानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सास की हत्या की साजिश रचने के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरने वाली पूजा जाटव की बनाई रील अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बेहद शातिर पूजा ने शांत दिमाग से हत्या की साजिश रची। 24 जून को हत्या के दिन भी वह इतने सुकून में थी कि उसी दिन इंस्टाग्राम पर उसने पानी में ट्रेडिंग वीडियो (हल्दी डालने वाला) बनाकर शेयर किया, जबकि कुछ घंटे पहले उसकी सास की हत्या हुई थी। अपने हुस्न के जाल में कई लोगों को दीवाना बना चुकी पूजा को रील बनाने का बेहद शौक था। उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर हजारों फालोवर हैं। नियमित रील बनाकर पूजा इंस्टाग्राम पर अपलोड करती थी। कई चर्चित चेहरों को उसने फॉलो कर रखा था।

विज्ञापन

फिल्मी कहानी से कम नहीं पूजा का निजी जीवन
बेहद शांत दिमाग से सास की हत्या की साजिश रचने की आरोपी पूजा इंस्टाग्राम पर प्यार, वफा के वीडियो अपलोड करती थी जबकि उसकी निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। मूल रूप से थाना प्रेमनगर के नगरा मोहल्ला की रहने वाली पूजा जाटव के पिता बौध सिंह रेलवे में लोको पायलट थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पति पर चलवाई गोलियां
वर्ष 2014 में पूजा की शादी 2014 ओरछा निवासी रमेश से हुई। रमेश भी रेलवे में नौकरी करता था लेकिन, पति से अक्सर विवाद होने पर उसने पति पर गोली चलवा दी। आर्म्स एक्ट के तहत पूजा को जेल भेज दिया गया। इसी मामले की पेशी के दौरान उसकी मुलाकात कुम्हरिया निवासी कल्याण उर्फ लाखन से हुई। लाखन पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे थे। पेशी पर आने के दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। इसके बाद कल्याण के साथ पूजा लिव इन में रहने लगी। 

विज्ञापन

दूसरे पति की सड़क हादसे में मौत
25 मई 2019 को कुछ साल बाद सड़क हादसे में कल्याण की मौत हो गई। पूजा कल्याण के घर आकर रहने लगी। उसकी सुंदरता पर फिदा कल्याण के बड़े भाई संतोष ने अपनी पत्नी रागिनी को छोड़कर उससे शादी रचा ली। 

ससुर और तीसरा पति बहुत मानता था पूजा को
नाराज रागिनी ने पति संतोष को छोड़ दिया। वह मायके जाकर रहने लगी। पूजा को उसका ससुर अजय भी बहुत मानता था। पूजा के बुलावे पर ससुर बिना किसी को बताए ग्वालियर तक चला गया। उसी दौरान पूजा ने सास की हत्या करा दी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले के सभी आरोपी पकड़े जा चुके। पूजा समेत तीनों आरोपी अब जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed