{"_id":"68376602534dee820b001ecd","slug":"those-who-use-pasture-land-will-go-to-hell-rajendra-shukla-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-565040-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरक में जाएंगे गोचर भूमि का उपयोग करने वाले: राजेंद्र शुक्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरक में जाएंगे गोचर भूमि का उपयोग करने वाले: राजेंद्र शुक्ल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भक्तमाल कथा का किया श्रवण
संवाद न्यूज एजेंसी
ओरछा। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि जो व्यक्ति गोचर भूमि का उपयोग करता है, उसको कई हजार वर्षों तक नरक भोगना पड़ता है। यह बात उन्होंने ओरछा के कनक भवन में आयोजित भक्तमाल की कथा में कही। इससे पहले उन्होंने सुरभि गोशाला जाकर गो पूजन किया।
कनक भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में गोचर भूमि का उपयोग लोग अपने निजी कार्यों के लिए कर रहे हैं, जिससे गोवंश को मजबूरी में सड़क पर आना पड़ता है। सड़क पर गोवंश वाहनों की टक्कर से घायल हो जाते हैं। इस दरम्यान उन्होंने श्रीअग्रमलूकपीठाधीश्वर राजेंद्र दास देवाचार्य से आशीर्वाद लिया। इससे पहले उन्होंने सुरभि गोशाला पहुंचकर वहां गो सेवा के बारे में जानकारी ली। गोशाला की व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई। गौरतलब है कि सुरभि गोशाला पिछले चार सालों से प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। अपने दौरे के दरम्यान डिप्टी सीएम ने रामराजा सरकार के भी दर्शन किए। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। इस मौके पर निवाड़ी विधायक अनिल जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटैरिया सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
बता दें कि सुरभि गोवंश सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान की ओर से ओरछा के कनक भवन मंदिर में बुधवार से भक्तमाल कथा का आयोजन किया गया है, जो 31 मई तक चलेगी। कथा में पहले दिन खासी संख्या में श्रद्धालुओं भीड़ रही।