फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Those who contributed to vaccination were honored

टीकाकरण में योगदान करने वालों का हुआ सम्मान

Sun, 29 Aug 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Those who contributed to vaccination were honored
झांसी। अमर उजाला के ‘टीका ही बचाएगा’ अभियान के तहत लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसका खासा असर हुआ है। जिले के 137 गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। इसमें अहम योगदान करने वालों को शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी ने झांसी जनपद में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

किला रोड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आंद्रा वामसी और विशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार व जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम गौतम ने किया। तदुपरांत, डीएम ने कहा कि जिले की आठ लाख की आबादी को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 137 गांवों में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण हो गया है। वैक्सीनेशन का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। इस काम में लगे लोगों का योगदान कोरोना से लड़ाई में अहम है।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने टीकाकरण में योगदान करने पर खंड विकास अधिकारियों, सीएचसी प्रभारियों, ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों, चिकित्सकों, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों आदि को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सूरज प्रसाद जीजीआईसी की प्रवक्ता असमा खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकों में होगा शत प्रतिशत टीकाकरण
झांसी। गांवों की तरह अब ब्लॉकों में शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए अमर उजाला की ओर से ब्लॉकवार ‘टीका ही बचाएगा’ अभियान चलाया जाएगा। विदित हो कि टीका ही बचाएगा अभियान के तहत ग्रामीणों को टीके की खूबियां बताईं गईं और टीके को लेकर उनकी भ्रांतियों को दूर किया गया। इसके अलावा शत प्रतिशत टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करने वाले गांवों की ग्राउंड रिपोर्ट लगातार प्रकाशित की जा रही हैं, ताकि अन्य गांवों के लोग भी टीका लगवाने के लिए आगे आएं। इसका खासा असर हुआ है। जिले के 137 गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। जबकि, लगभग 50 गांव ऐसे हैं, जो जल्द ही इस श्रेणी में शामिल होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed