फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Those living here without citizenship should be identified: ADG

बिना नागरिकता के यहां रहने वाले किए जाएं चिह्नित : एडीजी

Sun, 18 May 2025 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Those living here without citizenship should be identified: ADG
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। एडीजी आलोक सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में समीक्षा के दौरान बिना नागरिकता के यहां रहने वालों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए तैयारी शुरू करने के भी निर्देश दिए।

एडीजी ने गैंगस्टर समेत अन्य कार्रवाई में तेजी लाने के साथ ही थानेदारों से वाहन चोरी के मामलों को गंभीरता से लेने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि यह मामले बड़ी वारदातों की वजह बनते हैं। ऐसे में वाहन चोरी के मामले तत्काल दर्ज करके उनके खुलासे किए जाएं। जनसुनवाई एवं आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन आरक्षी बैरक का भी उन्होंने निरीक्षण किया। समय सीमा के भीतर यह कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीआईजी केशव चौधरी, एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed